Sarguja

CG Politics : पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बिगड़े बोल, विधायक रामकुमार टोप्पो को कहा बंदर, बोले – सीतापुर में गलती से …

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में सरगुजा के मैनपाट में कांग्रेस पार्टी ने मैनपाट में चल रहें अवैध अतिक्रमण और बेदखली की कारवाई का विरोध करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। वहीं इस दौरान सूबे के पूर्व खाद्यमंत्री और सीतापुर के पूर्व विधायक अमरजीत भगत ने सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर तंज कसते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो को नेता नहीं बल्कि बंदर होने का आरोप लगाया है।

वहीं इस दौरान पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक रामकुमार टोप्पो जनता की समस्या सुनने के बजाय नानचाकू चलाते हैं, तो कभी बंदर की तरह हरकत करते हुए पुल से छलांग मारने का नाटक करते हैं। जिन्हें राजनीति बिल्कुल भी नहीं आती है, इसलिए विधायक रामकुमार टोप्पो का राजनीति में आने का कोई मतलब नहीं बनता है। वहीं उन्होंने सीतापुर को कांग्रेस के गढ़ बताते हुए भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो को गलती से सीतापुर विधानसभा से जीत मिलने की बात कही है।

भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने ली चुटकी

वहीं अब पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के तमाम आरोपों और इस बयानबाजी पर चुटकी लेते हुए सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को चुनाव हारने और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनने को लेकर पहले अपनी मूंछ मुड़ाने के बाद ही ऐसा बेतुका बयान देने की बात कही है। वहीं सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने यह भी बताया कि पूर्व खाद्यमंत्री को जनता ने 20 सालों की नाकामी के लिए ही चुनाव हरवाया है। इसलिए अब उनका विपक्ष के शासन में दाल नहीं लगने पर ऐसा उल-जलूल बयान देने वाला नेता बताया है।

वहीं सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने यह भी बताया कि सीतापुर की जनता ने उन्हें नेता के रूप में नहीं बल्कि बेटा के रूप में पत्र लिखकर फौज से बुलवाया और बेटा की तरह ही सीतापुर की सेवा करने का जिम्मा सौंपा है, इसलिए उन्हें जब भी मुश्किल में फंसे लोगों के लिए पुल से कूदने और सीतापुर के युवाओं के साथ छलांग मारकर उन्हें सफलता की सीढ़ी तक ले जाने की बात कहीं है और पूर्व खाद्यमंत्री के इस बयान को जबरन मुद्दा विहीन होकर बयान देकर राजनीति करने वाला बेटा बताया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: नाबालिगों से 7 युवकों ने किया गैंगरेप, शादी से लौट रही सहेलियों को बीच रास्ते से आरोपियों ने उठा लिया

सरगुजा:- सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप का…

CG News : राशन व्यवस्था फेल महीनों से अनाज नहीं, नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा …. सोसायटी संचालक को बनाया बंधक

सरगुजा : सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियां एक…

1 of 13