Sarguja

CG: गांजा तस्कर पकड़ने गई पुलिस खुद बनी शिकार, DSP की गाड़ी लेकर फरार हुआ चोर

अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में अजब गजब मामला सामने आया है ।जहां गांजा तस्कर को पकड़ने है पुलिस के साथ ही चोरी की घटना हो गई । दरअसल, पुलिस ने गांजा तस्करी और बेचने की मिली सूचना के आधार पर छापा मारने का फैसला किया। कोतवाली पुलिस की टीम अपनी पूरी तैयारी के साथ सत्तीपारा गई, जहां उम्मीद थी कि गांजे के साथ तस्कर भी पकड़ा जाएगा। पुलिस वहां पहुंच भी गई थी और गाड़ी छोड़ कर गांजे की खोजबीन करने के लिए पूरा स्टॉफ चला गया। हड़बड़ी में बोलेरो में चाबी लगी रह गई। टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे कर रहे थे।

सत्तीपारा इलाका वैसे भी नशे की सामग्री बेचने के लिए पहले से बदनाम है। पुलिस का पूरा अमला आसपास तहकीकात करता रहा। इससे पहले कि कोई हाथ आता या गांजा बरामद कर लिया जाता, एकाएक वहां पर एक शातिर चोर मुकेश नामदेव देखा गया। वह छत से नीचे कूदा और नीचे जाकर तुरंत पुलिस की गाड़ी ले भागा।

पीछे- पीछे पुलिस नीचे भागे तो देखा कि उनकी ही बोलेरो गायब हो चुकी है। इससे हड़कंप मच गया। अचानक यह बात सामने आयी कि डीएसपी का मोबाइल फोन तो गाड़ी में ही रह गया है। पुलिस ने उस मोबाइल फोन की लोकेशन मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल देखी और फिर उसी रास्ते पर पीछा करते हुए राम मंदिर तक पहुंच गए। राम मंदिर के नजदीक ही बोलेरो को बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस अनोखे मामले की पुलिस में जमकर चर्चा हो रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

1 of 18