ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : पूर्व विधायक का फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप जांच मे जुटी पुलिस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से रविवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आशीष बनर्जी की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। उनका शव रामपुरहाट स्थित उनके आवास से सटे तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है।

हालांकि, पुलिस ने मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। जांच टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं और पश्चिम बंगाल की रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में रामपुरहाट सीट पर जीत दर्ज की थी। 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुव साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आशीष बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर के साथ ही राज्य के कृषि मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।

उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिना जाता था। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच तेज कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 26