Sarguja

CG – लोन न चुकाना पड़ा भारी : ज्वेलरी शॉप और होटल को जिला प्रशासन और बैंक ने किया सील

अंबिकापुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक ज्वेलरी शॉप और तीन मंजिला होटल को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई 3 करोड़ रुपये के लोन का भुगतान समय पर न करने के कारण की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2019 में एक स्थानीय ज्वेलरी और होटल व्यवसायी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से होटल निर्माण और व्यवसाय विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लेकिन कोविड काल (2022-23) के दौरान उसने ईएमआई का भुगतान करना बंद कर दिया। बैंक की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए।

बाद में उसे लगभग 1.5 करोड़ रुपये में लोन सेटलमेंट (OTS) करने का मौका भी दिया गया, लेकिन संचालक ने बार-बार के नोटिस और ऑफर पर कोई जवाब नहीं दिया। बैंक के धैर्य की सीमा जब टूट गई, तो सेंट्रल बैंक के अधिकारी जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार को गुदरी बाजार स्थित संपत्ति पर पहुंचे और ज्वेलरी शॉप व होटल को मौके पर सील कर दिया। यह होटल और दुकान शहर के बीचों-बीच स्थित 6 डिसमिल जमीन पर तीन मंजिला इमारत में संचालित हो रहे थे, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

प्रशासन और बैंक का सख्त संदेश दिख रहाहै कि “कर्ज लिया है तो चुकाना भी पड़ेगा। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ अब इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।”यह कार्रवाई शहर के व्यापारिक समुदाय के लिए एक सख्त संदेश है, कि सरकारी और बैंकिंग संस्थानों से लिए गए ऋण का दुरुपयोग और भुगतान में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG News : विधायक – नायब तहसीलदार विवाद सुलझा, मारपीट के दो आरोपियों ने किया सरेंडर, आज खत्म हो सकती है हड़ताल

अंबिकापुर : पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना विधायक और नायब तहसीलदार विवाद अब…

CG News : धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने की जांच की मांग, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : अंबिकापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरजू…

1 of 16