Bilashpur

CG News : महिलाएं दारू बेच रही सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी …

बिलासपुर : सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आबकारी अमले ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों के कब्जे से 57 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत कुमार तिवारी ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान मटियारी में अवैध शराब की शिकायत मिली थी।

इस पर आबकारी अधिकारियों की टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपित रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर, श्यामता बाई पति बीरबल के रिहायशी मकान से 15 लीटर और शैलबाई पति सुरेंद्र के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जब्त की। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। इसी कार्रवाई के दौरान निर्मला बाई पति रामनाथ और पूनम मालिया पति सन्नू मालिया के घर से भी महुआ शराब बरामद की गई।

दोनों के खिलाफ धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। टीम ने ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब के पास लावारिस हालत में छिपाकर रखी गई 180 लीटर महुआ शराब और 1530 किलोग्राम महुआ लहान भी जब्त किया। वहीं, एक टीम ने सकरी क्षेत्र के ग्राम अमेरी में कार्रवाई करते हुए सूरज बघेल पिता धनऊ राम के कब्जे से 9.36 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की। आरोपित को जेल दाखिल किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Crime : होटल में ले जाकर छात्रा से बलात्कार, प्रिंसिपल की शिकायत पर भी नहीं हुआ एक्शन, अब दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस…

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध के शक में खौफनाक कत्ल युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में कथित अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 34