Bilashpur

CG News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का क्षत – विक्षत शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

​बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किसान परसदा के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवती की क्षत-विक्षत लाश देखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, जहाँ प्रारंभिक जांच में मामला काफी दर्दनाक नजर आया। बताया जा रहा है कि युवती का एक हाथ कटकर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था, जिससे यह आशंका प्रबल हो गई है कि उसकी मौत किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के गांवों में उसकी फोटो भेजकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

1 of 37