Bilashpur

CG Bird Flu Alert : बर्ड फ्लू का कोहराम जिले की सीमाएं सील, चिकन – अंडों की बिक्री और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध

बिलासपुर : बिलासपुर में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। संक्रमण को जिले से बाहर फैलने से रोकने के लिए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और मुर्गा-मुर्गी, अंडे व अन्य पक्षियों के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जिले में H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

अब तक करीब 30 हजार से ज्यादा पक्षियों की कलिंग की जा चुकी है। एक किलोमीटर क्षेत्र को अति संवेदनशील और 10 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। बाजार में चिकन और अंडों की बिक्री भी पूरी तरह बंद कर दी गई है। पशु चिकित्सा विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच कर रही हैं और पक्षियों की मौत की हर सूचना पर नजर रखी जा रही है।

संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि कोई भी संक्रमित सामग्री जिले में प्रवेश न कर सके। स्थिति नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। प्रवासी पक्षियों और जलाशयों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मरे हुए पक्षियों से दूर रहें और तुरंत सूचना दें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43