Janjgir - Champa

CG News : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई स्कूल में शिक्षक – शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो, वायरल वीडियो पर शिक्षक – शिक्षिका निलंबित

जांजगीर-चांपा : शिक्षक को स्कूल में शिक्षिका के साथ आशिकमिजाजी भारी पड़ गयी। नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोड़सरा के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई जांच

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर स्कूल परिसर के भीतर शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक आचरण का वीडियो वायरल हुआ था। मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान विद्यालय के स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें संबंधित शिक्षक और शिक्षिका की पहचान की गई।

आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला

विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन माना। इसके आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि में यहां रहेगा मुख्यालय

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार निलंबित शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ तथा संबंधित शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अकलतरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शासकीय शिक्षकों से उच्च नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आदर्श आचरण की अपेक्षा की जाती है।

विद्यालय जैसे पवित्र और अनुशासित परिसर में इस प्रकार की घटनाएं न केवल शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के बीच भी गलत संदेश देती हैं।विभाग ने दो टूक कहा है कि भविष्य में भी शिक्षकों के आचरण से जुड़े ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दो साल पहले हुई थी शादी, 11 महीने का बच्चा भी है, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव में…

CG News : शराबी दूल्हे को दुल्हन ने मंडप से लौटाया, बोली …. जो खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ता क्या संभालेगा !

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर…

CG Breaking : निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद, हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला

जांजगीर-चांपा : उरगा-बलौदा-पंतोरा-बिलासपुर के बीच निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर…

1 of 14