Korba

CG News : पति ने बच्चों के सामने की शिक्षिका पत्नी की बेरहमी से पिटाई, बच्चे चीखते रहे – “मम्मी को मत मारो” …. वीडियो वायरल

कोरबा : बच्चों के सामने अपनी पत्नी पर हिंसा करने वाले एक पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के दौरान मासूम बच्चे रोते – गिड़गिड़ाते रहे – “मम्मी को मत मारो”, लेकिन आरोपी पति की बेरहमी नहीं रुकी। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के शांतिनगर इलाके की है, जहां एक सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को उसके पति ने बेरहमी से पीटा। दर्दनाक यह रहा कि यह सब कुछ उनके बच्चों के सामने हुआ, जो लगातार रोते और मिन्नतें करते नजर आए – “पापा, मम्मी को मत मारो।”

पीड़िता गायत्री मंदिर रोड के पास अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। उसका विवाह शांति कुमार कश्यप से हुआ था और उसके तीन बच्चे – दो बेटियां और एक बेटा हैं। पिटाई में शिक्षिका और उसकी एक बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।

पति, सास और ससुर तीनों गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता ने बालको थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शांति कुमार कश्यप, सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी भूषण एक्का का बयान:

“पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।”

What's your reaction?

Related Posts

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया! क्या बदल जाएगा राखी बांधने का समय? जानिए भारत में सूतक को लेकर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली : इस साल 2026 का रक्षाबंधन कई मायनों में खास रहने वाला है। भाई-बहन के…

Korba : “बीबी को भड़काती थी दादी सास” बौखलाये दामाद ने ससुराल में कर दिया कांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का…

CG: पीजी कॉलेज विवाद : जिला पंचायत सीईओ पर प्राध्यापकों ने दुर्व्यवहार और धमकी देने का लगाया आरोप

कोरबा:- शासकीय ईवीपीजी कॉलेज के प्राचार्य व प्राध्यापकों ने जिला पंचायत सीईओ के…

1 of 28