Durg

CG News : क्या छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया इबोला का खतरा? विदेश से लौटे 3 लोग निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग इबोला वायरस को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से दुर्ग में तीन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। ये तीनों लोग हाल ही में साउथ अफ्रीकी देशों कांगो, इथियोपिया और एक अन्य देश से यात्रा कर वापस लौटे हैं।

लक्षणों की पुष्टि नहीं, सुरक्षा के लिए 21 दिन की निगरानी

राहत की बात यह है कि अभी तक जांच में इन तीनों व्यक्तियों में इबोला वायरस के किसी भी लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है, स्वास्थ्य विभाग ने केवल सुरक्षा और एहतियात के तौर पर इन्हें 21 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा है ताकि प्रोटोकॉल के तहत उनकी निगरानी की जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

इस मामले पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के मामले पाए जाने के बाद राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि स्वास्थ्य विभाग ने इबोला को लेकर एक महीना पहले ही अपनी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG News : ‘बुलडोजर एक्शन’, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने लिया एक्शन

दुर्ग : दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर दुष्कर्म करने में मामले…

1 of 18