Raipur

CG Crime : छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, रायपुर में सनसनी

रायपुर : राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुआ विवाद

घटना माना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पीड़िता के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का केस

पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इस त्योहार की छुट्टी में फेरबदल! अब 20 नवंबर को मिलेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मिलने वाली छुट्टी को लेकर एक बड़ा…

1 of 172