Raipur

CG News : कुत्ते ने समोसा खाने से किया इंकार …. तो बढ़ गया विवाद, कुत्ते के मालिक ने दुकानदार को पीटा, थाने पहुंचा मामला

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस थाने अजब-गजब मामला पहुंचा है। यहां पालतू कुत्ते को समोसे की दुकान से मालिक ने समोसा खिलाने की कोशिश की। लेकिन कुत्ते ने समोसे को सूंघने के बाद नही खाया, जिसके बाद कुत्ते के मालिक ने उसे वापस ट्रे में रख दिया। इस बात को लेकर दुकानदार और कुत्ते के मालिक के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि स्थिति मारपीट तक आ गयी। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला अक्षय नामक युवक अपने पालूत कुत्ते के साथ नाश्ते की दुकान पर पहुंचा था। यहां उसने दुकान से एक समोसा लेकर अपने कुत्ते को खिलाने की कोशिश करने लगा। लेकिन कुत्ते ने समोसे को सूंघने के बाद खाने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक ने समोसा वापस ट्रे में रख दिया। इसे देख दुकानदार ने कुत्ते के मालिक के इस कृत्य पर आपत्ति जतायी। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

दुकान संचालक के परिवार ने आरोप लगाया कि युवक नशे में था और समोसा वापस रखने के बाद दुकान में रखी दूसरी खाने की चीजों से भी कुत्ते को सुंघाने लगा। विरोध करने पर युवक ने कथित रूप से महिला संचालक के साथ विवाद करने के बाद हाथापाई शुरू कर दी और पेट में लात मार दी। बाद में जब दुकान मालिक स्थल पर पहुंचे और बात करने की कोशिश की, तो युवक ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में जाकर घटना की शिकायत दर्ज करायी है।

दुकानदार की शिकायत के बाद युवक की बहन की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। युवक की बहन ने दुकान संचालक संदीप सिंह जुनेजा, कन्हैया महावर और अन्य लोगों पर मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और गवाहों के आधार पर मामले की पड़ताल की जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 143