Durg

CG News : जिंदा मरीज को डॉक्टरों ने बताया मरा हुआ, परिजनों ने भी सजा ली अर्थी, तभी हुआ चमत्कार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ डॉक्टरों ने एक जिंदा इंसान को मरा हुआ बताकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल की इस लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे और अचानक ‘मृतक’ के हाथ-पैर हिलने लगे। पुरानी भिलाई के देव बलोदा की इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अंतिम संस्कार के दौरान हिले हाथ पैर

जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई के देव बलोदा निवासी इस युवक को बीते 3 जून को बाथरूम में गिरने के कारण चोट आई थी, जिससे उसकी पसली टूट गई थी। इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर लापरवाही बरतते हुए युवक को मृत घोषित कर दिया और परिजनों को बॉडी ले जाने को कह दिया। परिजन युवक को मृत समझकर घर ले आए और जब अंतिम संस्कार की अंतिम तैयारियां की जा रही थीं, तभी अचानक युवक के शरीर में हलचल होने लगी और उसके हाथ-पैर हिलने लगे। युवक को जिंदा देख घर वालों ने तुरंत उसे पानी पिलाया और उसे लेकर रायपुर रवाना हुए

कल रात हुई युवक की मौत

निजी अस्पताल की इस भारी चूक के बाद युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, अस्पताल की लापरवाही के बाद चले इस पूरे घटनाक्रम के बीच युवक की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान कल रात युवक की मौत हो गई। देव बलोदा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG News : क्या छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया इबोला का खतरा? विदेश से लौटे 3 लोग निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग इबोला वायरस को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ…

1 of 18