• Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
moresandesh.com
  • विश्व समाचार
  • समाचार
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ
  • तकनीक एवं विज्ञान
  • वीडियो
moresandesh.com
  • Home
  • Durg
  • CG News : SSP ने 2 SI को किया सस्पेंड नशे के खिलाफ अवैध वसूली का गंभीर आरोप, सीनियर अधिकारियों तक पैसा पहुंचाने का दावा, SSP ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
Durg

CG News : SSP ने 2 SI को किया सस्पेंड नशे के खिलाफ अवैध वसूली का गंभीर आरोप, सीनियर अधिकारियों तक पैसा पहुंचाने का दावा, SSP ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

More Sandesh
June 4, 2026
0
50
CG News : SSP ने 2 SI को किया सस्पेंड नशे के खिलाफ अवैध वसूली का गंभीर आरोप, सीनियर अधिकारियों तक पैसा पहुंचाने का दावा, SSP ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
WhatsAppTelegramFacebook
Twitter X

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं। आए दिन NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, गिरफ्तारी और जब्ती की खबरें सामने आती हैं। लेकिन दुर्ग जिले में दो सब इंस्पेक्टरों के निलंबन के बाद अब इन अभियानों की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

मामला पुरानी भिलाई थाना में दर्ज एक एनडीपीएस केस से जुड़ा है, जिसमें पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू और खुर्सीपार थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर देव लाल साहू पर आरोपी पक्ष से कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में कथित तौर पर आरोपी की रिहाई के बदले पैसों की मांग की बातचीत सुनाई दे रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच कर दिया है।

दुर्ग जिले में सामने आयी ये घटना केवल दो पुलिस अधिकारियों के आचरण तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पूरे अभियान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। यदि किसी आरोपी या उसके परिजनों से कार्रवाई प्रभावित करने के लिए पैसे मांगे जाते हैं, तो यह न्याय प्रक्रिया के साथ-साथ पुलिस की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

सीनियर अधिकारियों तक को हिस्सा देेने का दावां

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में कथित रूप से यह दावा भी किया गया है कि रिश्वत की रकम का हिस्सा वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाना होता है। हालांकि इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। लेकिन ऐसे आरोप पुलिस महकमे की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। महिला द्वारा यह आरोप भी लगाया गया है कि ड्रग्स की वास्तविक मात्रा से अधिक दिखाकर पुलिस ने मामला बनाया, ताकि परिवार पर दबाव बनाकर पैसा वूसला जा सके। महिला ने साइबर क्राइम की टीम पर भी 2 लाख रूपयें मांगने का गभीर आरोप लगाया है।

SSP ने तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

महिला के इन गंभीर आरोपों के बाद जहां एसएसपी विजय अग्रवाल ने दोनों सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है, वहीं इस पूरे मामले की जाच का आदेश भी दिया है। छावनी नगर पुलिस अधीक्षक को 3 दिन के अंदर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच केवल दो अधिकारियों तक सीमित रहती है या फिर आरोपों की तह तक पहुंचकर पूरे मामले का सच सामने लाया जाता है।

Tags:ApradhAudio Clip Goes Viral on Social MediaBariberiBhilaiBhilai Police StationCG CrimeCG Crime NewsCrimeCrime KhabarCrime NewsCyber ​​CrimeDurgGiraftarHindi khabarHindi NewsIllegal ExtortionInspector Tulsiram SahuJachhJurmKarwahiKhursipar Police StationLatest khabarLatest NewsMorSandeshNDPS ActNilambitPoliceShrab KarobarSocial MediaSocial Media PlatformsSocial Media PostSocial Media UpdateSocial Media UploadSocial Media UserSocial media videoSocial Media Video ViralSocial Media ViralSocial Media Viral VideoSSP Vijay AgarwalSub-Inspector Dev Lal SahuSuspendedToday KhabarToday NewsViral Social Media Audio
WhatsAppTelegramFacebook
Twitter X
Previous Article

बंगाल में ममता को भारी पड़ गई ये गलती! दीदी के हाथ से फिसल गए 60 विधायक, जानिए TMC में टूट की इनसाइड स्टोरी

Next Article

छत्तीसगढ़ के किसानों की टेंशन खत्म, सीएम के निर्देश पर अब समय पर मिलेगा खाद, जानिए आपके जिले में कितना है स्टॉक

More Sandesh

More Sandesh

What's your reaction?

  • 0
    Angry
    Angry
  • 0
    Cool
    Cool
  • 0
    Crying
    Crying
  • 0
    Dislike
    Dislike
  • 0
    Laugh
    Laugh
  • 0
    Loved
    Loved
  • 0
    Surprised
    Surprised

Related Posts

CG News : बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका
Durg
4,429

CG News : बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका

More Sandeshby More Sandesh
March 16, 2026

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाप-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की…

CG News : खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, महिला की मौत, पति समेत 8 अन्य ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
Durg
4,242

CG News : खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, महिला की मौत, पति समेत 8 अन्य ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

More Sandeshby More Sandesh
March 17, 2026

दुर्ग : दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत रूहा और राजपुर में खेत में काम कर रहे…

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
Durg
1,976

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

More Sandeshby More Sandesh
May 4, 2026

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG : 45 डिग्री की तपिश में खाकी बनी सहारा, महिला आरक्षक ने प्यास से बेहाल बुजुर्ग को पिलाया पानी, डिप्टी सीएम ने भी की तारीफ
Durg
78

CG : 45 डिग्री की तपिश में खाकी बनी सहारा, महिला आरक्षक ने प्यास से बेहाल बुजुर्ग को पिलाया पानी, डिप्टी सीएम ने भी की तारीफ

More Sandeshby More Sandesh
May 28, 2026

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच दुर्ग पुलिस की…

CG: पत्नी ने इस बात पर की पति की हत्या; सिलबट्टे से वार कर दी ऐसी मौत… कांप गई रूह
Durg
73

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

More Sandeshby More Sandesh
April 26, 2026

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG: अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में गुटखा और जर्दा जब्त
Durg
62

CG: अवैध गुटखा फैक्टरी में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में गुटखा और जर्दा जब्त

More Sandeshby More Sandesh
April 24, 2026

दुर्ग :- जिले में अवैध गुटखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नंदिनी…

CG News : पार्षद विनय नेताम बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ और अधिकारियों को बंधक का आरोप साबित, संभाग आयुक्त ने जारी किया आदेश
Durg
43

CG News : पार्षद विनय नेताम बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ और अधिकारियों को बंधक का आरोप साबित, संभाग आयुक्त ने जारी किया आदेश

More Sandeshby More Sandesh
May 30, 2026

दुर्ग : दुर्ग जिले में नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद…

CG Breaking News : PSC भर्ती घोटाले की जांच तेज रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के भिलाई स्थित घर पहुंची जांच टीम
Durg
37

CG Breaking News : PSC भर्ती घोटाले की जांच तेज रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के भिलाई स्थित घर पहुंची जांच टीम

More Sandeshby More Sandesh
June 3, 2026

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी भर्ती घोटाले की जांच एक बार फिर तेज होती…

CG Crime : घर में घुसकर सरफिरे ने मचाया आतंक, डाक्टर, इंजीनियर सहित तीन की हालत गंभीर, हथियार लेकर…
Durg
63

CG Crime : घर में घुसकर सरफिरे ने मचाया आतंक, डाक्टर, इंजीनियर सहित तीन की हालत गंभीर, हथियार लेकर…

More Sandeshby More Sandesh
February 12, 2026

दुर्ग : भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-8 में रात करीब 9 बजे एक भयावह घटना…

CG: बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार, 19 घायल, 2 की हालत गंभीर
Durg
96

CG: बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार, 19 घायल, 2 की हालत गंभीर

More Sandeshby More Sandesh
April 27, 2026

दुर्ग :- इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारात से लौटते वक्त एक बस…

PreviousNext1 of 18

Headlines

राष्ट्रीय

स्कूली छात्राओं को रविवार के अलावा मिलेगी महीने में तीन अतिरिक्त छुट्टी, यहां की सरकार बना रही खास योजना, राज्यपाल ने दी जानकारी

More Sandeshby More Sandesh
May 30, 2026
62
राष्ट्रीय

Breaking : ईद के दिन की थी सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज …. जाने क्या कहा था आप भी देखें वायरल वीडियो

More Sandeshby More Sandesh
May 27, 2026
87
राष्ट्रीय

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne मोबाइल ऐप, अब टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह

More Sandeshby More Sandesh
July 3, 2025
411
राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया था, अब तक 204 की मौत, 41 घायल, हॉस्टल की मेस में लंच कर रहे स्टूडेंट भी चपेट में

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
260
राष्ट्रीय

Big Breaking News : अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 100 शव मिले, 242 पैसेंजर में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
281
राष्ट्रीय

‘विधायक ने पहले लड़की को गले लगाया और फिर..’ इस पार्टी के MLA का कथित अश्लील वीडियो वायरल, कर रहा है ऐसी हरकतें..

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
347
स्कूली छात्राओं को रविवार के अलावा मिलेगी महीने में तीन अतिरिक्त छुट्टी, यहां की सरकार बना रही खास योजना, राज्यपाल ने दी जानकारी
Breaking : ईद के दिन की थी सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज …. जाने क्या कहा था आप भी देखें वायरल वीडियो
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne मोबाइल ऐप, अब टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह
अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया था, अब तक 204 की मौत, 41 घायल, हॉस्टल की मेस में लंच कर रहे स्टूडेंट भी चपेट में
Big Breaking News : अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 100 शव मिले, 242 पैसेंजर में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल
‘विधायक ने पहले लड़की को गले लगाया और फिर..’ इस पार्टी के MLA का कथित अश्लील वीडियो वायरल, कर रहा है ऐसी हरकतें..
moresandesh.com
Copyright © 2026 moresandesh.com - .
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
moresandesh.com
  • विश्व समाचार
  • समाचार
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ
  • तकनीक एवं विज्ञान
  • वीडियो
Copyright © 2026 moresandesh.com - .

Login

Welcome, Login to your account.

Forget password?

Register

Welcome, Create your new account

You have an account? Go to Sign In

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

Sign In