Bilashpur

CG News : मौत का ‘मलबा’, भरभराकर गिरा मकान, 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

बिलासपुर : शहर के तखतपुर इलाके से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ एक जर्जर मकान मासूम बच्चे के लिए काल बन गया। बरसों पुराने एक खंडहरनुमा मकान के अचानक ढह जाने से खेल रहा 10 साल का बच्चा उसकी चपेट में आ गया। मलबे में दबने की वजह से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने प्रशासन की मुस्तैदी और जर्जर इमारतों की अनदेखी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर तो निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।

तखतपुर क्षेत्र में हुआ यह हादसा इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि संबंधित मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में था, जो अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिस वक्त यह हादसा हुआ, मासूम बच्चा वहीं पास में मौजूद था और देखते ही देखते भारी मलबे के नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने की तैयारी की ही जा रही थी, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मकान की जर्जर हालत ही हादसे की मुख्य वजह नजर आ रही है,यदि समय रहते ऐसे खतरनाक मकानों को चिन्हित कर उन्हें ढहा दिया जाता, तो आज एक मासूम की जान न जाती। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति

रायपुर : प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के…

1 of 41