Durg

CG News : फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में पार्षद पार्वती महानंद को नोटिस, 25 जून तक मांगा जवाब

दुर्ग : रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 38 की पार्षद कुमारी पार्वती महानंद फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। दुर्ग संभाग के आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 19(1)(अ-1) के तहत उन्हें नोटिस जारी कर 25 जून 2026 तक अंतिम जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 के नगरीय निकाय चुनाव में पार्वती महानंद ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 38 (स्टोर पारा, पुरैना) से चुनाव लड़ा था और स्वयं को गांडा जाति का बताकर पार्षद निर्वाचित हुई थीं।

बाद में उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू हुई। जांच के दौरान जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रमाण पत्र को फर्जी बताया। वहीं महासमुंद अपर कलेक्टर की ओर से जारी जांच प्रतिवेदन में भी यह पुष्टि की गई कि संबंधित प्रमाण पत्र कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किया गया था। संभागायुक्त द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह स्थापित होता है कि पार्षद उस आरक्षित वर्ग से संबंधित नहीं हैं, जिसके लिए वार्ड आरक्षित था।

ऐसे में उनके पद पर बने रहने को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। नोटिस में पार्षद से पूछा गया है कि उन्हें पद से पृथक क्यों न किया जाए। साथ ही 25 जून 2026 को मामले की अंतिम सुनवाई निर्धारित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। इस मामले ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अब सभी की नजरें 25 जून को होने वाली सुनवाई और प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23