Durg

CG News : Sex Video Viral मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया सैंपल, बोले … नोटिस नहीं, निष्पक्ष जांच जरूरी

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के नाम पर वायरल कथित सेक्स वीडियो मामले में नया मोड़ आया है। विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार 11 अप्रैल को थाने पहुंचे और अपना फोटो व वीडियो सैंपल पुलिस को सौंपा। पुलिस ने इन सैंपल्स को रिकॉर्ड में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है, ताकि वायरल वीडियो की सच्चाई सामने लाई जा सके। गौरतलब है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि वीडियो में दिख रहा युवक विधायक देवेंद्र यादव हैं। इस वायरल वीडियों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव ने खुद थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी और जांच की मांग की गई थी। हालांकि विधायक ने शुरू से ही इस वीडियो को फर्जी और मॉर्फ्ड बताते हुए अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया था। साल 2023 से चल रहे इस प्रकरण में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने नोटिस जारी कर थाने बुलाया था। नोटिस मिलने के बाद देवेंद्र यादव आज थाने पहुंचने से पहले मीडिया से बातचीत की।

उन्होने कहा कि इस मामले में उन्होंने खुद ही पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अब तक जांच पूरी नहीं होना सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस की नोटिस को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि नोटिस में 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा गया, लेकिन नोटिस उन्हें उसी दिन दोपहर में 1 बजें के लगभग मिली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम खुद शिकायतकर्ता हैं, इसलिए नोटिस की औपचारिकता की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई जनता के सामने आए।

विधायक देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं और पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे। मीडिया से चर्चा में देवेंद्र यादव ने यह भी मांग उठाई कि जैसे अन्य मामलों में सीबीआई जांच होती है, वैसे ही इस मामले में भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकि वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आ सके और भ्रम की स्थिति खत्म होने के साथ ही इस कथित वीडियों को वायरल कर छबि खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : 5 साल की मासूम से हैवानियत की कोशिश, बोरे में मिली बच्ची …. तकिया कवर से बंधा था मुंह, अपहरण और रेप की आशंका

दुर्ग : दुर्ग जिले में 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला…

CG Crime : ‘सिक्स पैक’ चोर की एंट्री से सहमे घर वाले, पकड़ में आने के बाद भी फरार, शर्ट लेस चोर की तलाश जारी..

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ पेंडरी में चोरी…

CG News : छत्तीसगढ़ में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, तड़प – तड़पकर 300 से अधिक सूअरों की मौत, मांस नहीं खाने की सलाह

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में जानलेवा अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पुष्टि हुई है। दुर्ग…

1 of 15