Gariyaband

CG News : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेंगे शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है वजह

गरियाबंद : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत छुरा के ग्राम पंचायत करकरा में सरपंच के 01 रिक्त पद के लिए 01 जून 2026 को उप निर्वाचन होना है। उप चुनाव नियत होने के कारण निर्विघ्न एवं निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस उइके ने मतदान क्षेत्र की सीमा से लगे 02 किलोमीटर की दूरी पर खड़मा के विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व शराब दुकान बंद करने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिए है। साथ ही शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 50 से ज्यादा आरक्षकों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया…

CG : वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, देवभोग रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया की मौत; 8 कर्मचारी घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने वन…

CG News : पुलिस ने 63.50 लाख रूपये के हीरे के साथ एक तस्कर को किया अरेस्ट, ओडिशा से आकर ग्राहक की कर रहा था तलाश

गरियाबंद : ओडिशा से गांजा तस्करी के आपने कई मामले सुने और पढ़े होंगे। लेकिन…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 7