Gariyaband

CG : वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक डूबा, रायपुर से दोस्तों के साथ आया था घूमने

गरियाबंद : जिले के गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने आया था। वॉटरफॉल में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। साथियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। युवक को पानी से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गरियाबंद जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी रही। बारिश के मौसम में गजपल्ला वॉटरफॉल में जलस्तर और पानी की गहराई बढ़ने के बावजूद पर्यटकों के पहुंचने से हादसे का खतरा बना रहता है। इस घटना ने जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद…

1 of 7