Balod

CG News : बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, 50 रुपए की जगह मिल रहा 45 हजार का बिजली बिल, नहीं जली एक भी लाइट, फिर भी अब हर महीने 10 हजार का बिल

बालोद : बालोद जिले के ग्राम जाटादाह में एक पिस्दा परिवार इन दिनों बिजली विभाग की लापरवाही और अनाप-शनाप बिजली बिल के कारण गंभीर परेशानी का सामना कर रहा है। बीते छह महीनों से इस परिवार को अंधेरे में ही जीवन यापन करना पड़ रहा है। घर में बिजली नहीं होने से छोटे-छोटे बच्चे भी चिमनी की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं। इस गरीब परिवार को पहले गरीबी रेखा के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन मिला था, जिससे हर महीने 50 से 100 रुपये तक का बिल आता था। लेकिन अचानक मीटर बदलने के बाद बिजली बिल में भारी गड़बड़ी सामने आई।

परिवार को एक माह में 42 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। इतनी बड़ी राशि जमा करना इस किसान-मजदूर परिवार के लिए संभव नहीं था। देखते ही देखते यह राशि बढ़ते हुए 48 हजार रुपये तक पहुंच गई। परिवार ने जब शिकायत की तब जाकर विभाग ने बिल की राशि घटाकर 10 हजार रुपये कर दी। लेकिन रोजी-मजदूरी और खेती-किसानी से जीवन यापन करने वाले इस परिवार के लिए 10 हजार रुपये भी देना संभव नहीं हो पाया। नतीजतन विभाग ने करीब 6 महीने पहले घर की बिजली काट दी।

चौंकाने वाली बात यह है कि बिजली कनेक्शन काट दिए जाने के बाद भी हर महीने इस परिवार को 10 हजार रुपये का बिजली बिल थमाया जा रहा है। बिना बिजली के रह रहे इस परिवार को समझ नहीं आ रहा कि आखिर वे किस सेवा का भुगतान कर रहे हैं। इस संबंध में परिवार ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और विद्युत विभाग से शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। ऐसे में यह गरीब पिस्दा परिवार अब बिना बिजली के ही जिंदगी गुजारने को मजबूर है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Crime : दिल्ली गयी लड़की से किया रेप, फिर दोस्त को 60000 रुपये में बेचा, बीबी बताकर करता रहा हैवानियत, अब मिली 20 साल की जेल

बालोद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे 60 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेचने…

1 of 8