Bilashpur

CG News : ASP की फिल्मी स्टाइल में दबिश, सफाईकर्मी बनकर शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा, 1040 लीटर महुआ शराब जब्त

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार को कुचलने के लिए बिलासपुर पुलिस ने अनोखी रणनीति अपनाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अर्चना झा ने सफाईकर्मी का भेष धारण कर शराब माफियाओं को चकमा दिया और 1040 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 7 आरोपियों को धर दबोचा। यह कार्रवाई 23 जून 2025 को इतनी गोपनीय और सुनियोजित थी कि माफियाओं को भनक तक नहीं लगी।

पहले की शिकायतें, खाली हाथ लौटती पुलिस-

पुलिस को लंबे समय से बिलासपुर के कुछ ग्रामीण इलाकों में अवैध महुआ शराब बनाए और बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। माफिया इतने शातिर थे कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठिकाने खाली कर फरार हो जाते थे। बार-बार खाली हाथ लौटने से पुलिस की रणनीति पर सवाल उठ रहे थे। इस बार ASP अर्चना झा ने खुद मोर्चा संभाला और एक अनोखा प्लान बनाया।

सफाईकर्मी बनकर रची चाल-

ASP अर्चना झा ने सफाईकर्मी की वेशभूषा में गांव का दौरा किया और माफियाओं की गतिविधियों का जायजा लिया। उनके साथ महिला पुलिसकर्मियों की टीम थी, जो साधारण कपड़ों में आम ग्रामीणों की तरह इलाके में घूमती रही। पुख्ता जानकारी मिलते ही पुलिस ने ग्राम खांडा और आसपास के क्षेत्रों में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान जंगल, खेतों और तालाबों में छिपाए गए शराब निर्माण केंद्रों का भंडाफोड़ हुआ।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

1 of 45