खेल

CG News : आयुष पांडे के बाद छत्तीसगढ़ के एक और खिलाड़ी का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

रायपुर : भारतीय क्रिकेट बोर्ड की महिला चयन समिति ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले तीन टी20 और वनडे मुकाबलों के लिए आज गुरूवार को भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज भाविका अहीर को कप्तानी सौंपी गई है। वही, इस टीम में छत्तीसगढ़ की महक नरवासे को भी जगह मिली है, इस दौरे के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

राजनांदगांव शहर से आने वाली महक पिछले वर्षो में छत्तीसगढ़ महिला अंडर-15 और अंडर-19 अंडर 23 और सीनियर टीम का भी हिस्सा रही हैं। उल्लेखनीय है कि, वर्तमान में महक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। महक अब 22 जून से श्रीलंका और भारत के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में नजर आएंगी।

बता दें कि हाल ही में भारतीय ए टीम में छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन टीम में हुआ था। जिसके बाद प्रदेश के एक और खिलाड़ी का भारतीय टीम में चुना जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवान्वित कर देने वाला क्षण है।

22 जून को होगा पहला मुकाबला

22 जून से श्रीलंका और भारत के बीच अंडर-19 टी-20 सीरीज खेले जाएंगे। जबकि पुडुचेरी 30 जून से एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा। श्रृंखला छह जुलाई को समाप्त होगी। मुंबई की सलामी बल्लेबाज ईरा जाधव भी दोनों टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले साल सुर्खियों में आईं थीं जब अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय बनीं थीं।

Sri Lanka Women U19 tour of India
NoDayDateTime (Local)MatchVenue
1Monday22-Jun-261:00 PM1st T20Chennai
2Wednesday24-Jun-261:00 PM2nd T20Chennai
3Saturday27-Jun-261:00 PM3rd T20Chennai
4Tuesday30-Jun-269:00 AM1st One-DayPuducherry
5Friday03-Jul-269:00 AM2nd One-DayPuducherry
6Monday06-Jul-262:00 PM3rd One(DayPuducherry

India Women’s U19 T20 squad : Bhavika Ahire (C) (WK), Ira Jadhav, Tanishka Sharma, Ishwari Awasare, Avni Chawda, Mahto Nidhi, Purva Siwach, Kumari Palak, Mahak Narwase (VC), Kashvi Kandikuppa, Maniar Maitri, Gouri Goyal, Janhavi Virkar, Anaadi Tagde, K Deeksha (WK)

India Women’s U19 one-day squad : Bhavika Ahire (C) (WK), Ira Jadhav, Deeya Yadav, Ishwari Awasare, V Pratiksha, Mahto Nidhi, Purva Siwach, Kumari Palak, Mahak Narwase (VC), Kashvi Kandikuppa, Vidhi Parmar, Gouri Goyal, Janhavi Virkar, Anaadi Tagde, K Deeksha (WK).

What's your reaction?

Related Posts

2027 वर्ल्ड कप के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, दिग्गज ओपनर ने क्रिकेट से लिया सन्यास, क्या IPL भी नहीं खेलेंगे?

नई दिल्ली : टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल…

मैच शुरू होने से ठीक पहले टीम के कोच का निधन, तैयारी करवाते समय मैदान पर गिरे, क्रिकेट जगत में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली : बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल के एक मैच से ठीक पहले एक टीम के…

1 of 5