Koriya

CG News : 3 जिलों के बाद …. इस जिले मे भी स्कूलों में 10 जनवरी तक रहेगी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर का असर अब स्कूलों पर भी दिखने लगा है। बच्चों की सेहत को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद जहां छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी, वहीं शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को तय समय पर स्कूल आना होगा। आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के अनुसार, अत्यधिक ठंड में छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा रहता है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : रेत विवाद में भाजपा नेता को कार समेत जिंदा जलाया, शिक्षक की भी इलाज के दौरान मौत दोहरी मौत से सनसनी

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत के कथित विवाद ने दो लोगों की जान ले…

CG News : पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्र की मौत मामले में सनसनीखेज आरोप, खेल राशि निकालने के दबाव का आरोप

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक छात्र…

CG News : आरक्षक की बेटी आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, राजस्थान से IC Mart संचालक गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

कोरिया/बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आरक्षक की 17 वर्षीय…

1 of 2