Dhamtari

CG : “मैं हिम्मत! लक्ष्मी को जान से मार दिया हूं” स्टेटस पर लिखा, फिर कमरे में मिला पति-पत्नी की लाश, बताया, क्यों मार डाला…

धमतरी : दीपावली की खुशियों के बीच हरदी गांव में सोमवार रात एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक घर के भीतर पति और पत्नी दोनों की लाशें बरामद हुईं। मृतकों की पहचान हिम्मत यादव और लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सोमवार रात लक्ष्मी पूजन के दौरान हुई। जब घर के दरवाजे लंबे समय तक बंद रहे और कोई आवाज नहीं आई, तो पड़ोसियों को शक हुआ। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।

कमरे में पत्नी लक्ष्मी यादव का शव फर्श पर पड़ा था और पास ही हिम्मत यादव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही करेली बड़ी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मरने से पहले हिम्मत यादव ने अपने मोबाइल से एक सोशल मीडिया स्टेटस डाला था, जो अब वायरल हो रहा है। उस स्टेटस में उसने लिखा —

“मैं हिम्मत यादव, मैंने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को जान सहित मार दिया हूँ। कारण कुछ नहीं, बस मेरे पत्नी लक्ष्मी यादव के मां-बाप की वजह से मारा दिया हूँ और मैं फांसी लगा लिया हूँ।”

यह संदेश वायरल होने के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले तक हिम्मत ने कुछ जानकारों को फोन भी किया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस का कहना है कि अभी घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी कि हत्या कैसे की गई और आत्महत्या कब हुई। करेली पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद के पीछे परिजनों का दखल या अन्य सामाजिक दबाव की भी जांच की जा रही है।

ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी। घटना ने पूरे हरदी गांव को शोक में डाल दिया है। लक्ष्मी पूजन की रात जब सभी अपने घरों में दीप जला रहे थे, उसी समय यह परिवार अंधेरे में डूब गया। पुलिस ने कहा है कि डिजिटल सबूतों — मोबाइल, स्टेटस और चैट — की जांच की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। बरहाल, करेली पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुटी है।

यह दर्दनाक घटना समाज को झकझोरने वाली है और यह सोचने पर मजबूर करती है कि पारिवारिक मतभेदों के बीच संवाद की कमी कैसे एक खुशहाल परिवार को मौत की खामोशी में बदल सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

1 of 10