Janjgir - Champa

CG : सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हुआ नया आदेश, कलेक्टर ने कहा नहीं मानने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जांजगीर : जांजगीर कलेक्टर ने हेलमेट को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 1 नवंबर से शासकीय कर्मचारी हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे। वहीं कार सवार सरकारी कर्मचारी सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी चलाएंगे। आदेश नहीं मानने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्योत्सव, “एकता मार्च”, स्वच्छता अभियान, एग्रीस्टैक पंजीयन और धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने बताया कि 2 से 4 नवम्बर तक जांजगीर में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी व लाभ एक ही स्थान पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल आकर्षक और शिक्षाप्रद रूप में तैयार किए जाएं।

हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करने के निर्देश

उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करने के निर्देश दिए तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कलेक्टर ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित “एकता मार्च” की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों और कॉलेजों में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने आवारा मवेशियों की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्ययोजना बनाने और स्वच्छता अभियान (15 अक्टूबर से 19 नवम्बर) को जनसहभागिता से सफल बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 31 अक्टूबर तक एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण करने और धान खरीद केंद्रों की तैयारी समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दो साल पहले हुई थी शादी, 11 महीने का बच्चा भी है, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव में…

CG News : शराबी दूल्हे को दुल्हन ने मंडप से लौटाया, बोली …. जो खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ता क्या संभालेगा !

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर…

CG Breaking : निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद, हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला

जांजगीर-चांपा : उरगा-बलौदा-पंतोरा-बिलासपुर के बीच निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर…

1 of 13