Jashpur

CG: शासकीय जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जशपुर में बाप-बेटों ने लाठी, डंडे और सब्बल से किया जानलेवा हमला

जशपुर:- जिले के पंडरा पाठ के गांव अम्बाडीपा में शासकीय काबिज जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद हिंसक रूप में बदल गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया. इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामला थाना बगीचा क्षेत्र का है.

जमीन पर अपने-अपने दावे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव (37 वर्ष) निवासी ग्राम अम्बाडीपा ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि उनका परिवार पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित शासकीय काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में करता रहा है. इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव एवं सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद करते रहे हैं और जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने का दावा करते हैं.

घटना का दिन और हमला कैसे हुआ

दिनांक 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी पक्ष के परिवारजन भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव सहित अन्य सदस्य खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था. जमीन को लेकर फिर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से हमला कर दिया. इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव एवं जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जायजा लेकर घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) व 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर…

CG Crime : बीबी के ब्वायफ्रेंड की हत्या, पति ने तीन सहयोगियों संग ली जान, शादी समारोह के दौरान खेला खूनी खेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है।…

1 of 6