Gariyaband

CG : “3 लाख दो नौकरी लगा दूंगा” चपरासी और लिपिक की नौकरी के नाम पर 12 लाख की हुई ठगी

राजिम : राजस्व विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लोगों से 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को राजिम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताकर पीड़ितों से चपरासी और लिपिक की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ितों से नकद, बैंक ट्रांजैक्शन और फोन-पे के जरिए रुपये वसूले थे। जब काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली और लगातार टालमटोल की जा रही थी, तब पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। राजिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में ठगी की बात कबूलने पर पुलिस ने आरोपियों के पास से

  • दो मोबाइल फोन,
  • बैंक पासबुक,
  • आधार कार्ड जब्त किए हैं।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार अन्य मामलों से भी जुड़े हो सकते हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद…

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 50 से ज्यादा आरक्षकों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया…

CG News : डांस में प्राइवेट पार्ट दिखाने वाली युवती गिरफ्तार, अपेरा में की थी अश्लील डांस, SDM-पुलिसवाले नपे थे

गरियाबंद : देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उरमाल में अपेरा (ऑर्केस्ट्रा)…

1 of 7