Dhamtari

CG : डर या सच? धमतरी वायरल वीडियो केस में नया ट्विस्ट युवक ने बदला बयान, कहा – पुलिस से बहस हुई थी, मारपीट नहीं

धमतरी : धमतरी के चर्चित पुलिस-युवक विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और पुलिस पर लगाए गए मारपीट के आरोपों के बीच अब संबंधित युवक ने नया वीडियो जारी कर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। युवक के ताजा बयान के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, 4 और 5 जून की मध्य रात्रि मुजगहन बाईपास चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस और युवक के बीच विवाद हुआ था। उस समय युवक ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।

युवक ने बदला अपना बयान

अब युवक द्वारा जारी नए वीडियो में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों के साथ उसकी कहासुनी और बहस जरूर हुई थी, लेकिन उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। युवक ने लोगों से अपील की है कि मामले से जुड़े पुराने वीडियो और भ्रामक जानकारियों को आगे साझा न करें। युवक ने यह भी कहा कि वह संबंधित पुलिस टीम के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहता और मामले को अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

पहले ही पुलिस ने किया था इनकार

विवाद सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने भी मारपीट के आरोपों को खारिज किया था। पुलिस की ओर से जारी वीडियो में दावा किया गया था कि युवक और पुलिस के बीच केवल बहस हुई थी तथा कुछ अंशों को संदर्भ से हटाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

जांच के लिए बनी थी तीन डीएसपी की टीम

मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीन डीएसपी की जांच समिति गठित की थी। समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

वीडियो ट्रायल के बीच आया नया बयान

सोशल मीडिया पर लगातार चल रहे वीडियो ट्रायल और आरोप-प्रत्यारोप के बीच युवक के नए वीडियो बयान ने मामले की दिशा बदल दी है। अब जांच एजेंसी युवक के ताजा बयान सहित सभी उपलब्ध वीडियो और साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद वास्तविक तथ्यों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG Breaking : अब सिर्फ जेल नहीं … ड्रग माफियाओं की संपत्ति पर भी वार, पुलिस ने ₹35 लाख से ज्यादा की संपत्ति की फ्रीज

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने अब तक का सबसे…

1 of 10