Sarguja

CG : नीली बत्ती में DSP की पत्नी को बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर : नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन डीएसपी की पत्नी को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से रामानुजगंज बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का बर्थडे मनाते VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी के बोनट पर केक रखकर जन्मदिन मनाते नजर आईं।

यह मामला सरगुजा जिले का है, जिसमें गांधीनगर पुलिस ने अब मोटर व्हीकल एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह घटना अंबिकापुर के पास स्थित सरगवा पैलेस रिसॉर्ट की है, जहां रामानुजगंज बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी अन्य महिलाओं के साथ सरकारी गाड़ी से पहुंचीं और खुलेआम उसका ‘ग्लैमरस’ इस्तेमाल करते हुए बर्थडे पार्टी मनाई।

वीडियो में नीली बत्ती लगी गाड़ी, बोनट पर रखा केक, और फोटोशूट को देखकर ऐसा लग रहा था मानो कोई फैशन शो या रील की शूटिंग हो रही हो।जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, गांधीनगर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और सरकारी वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नाबालिग आदिवासी किशोरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, IG ऑफिस शव लेकर पहुंचे परिजन

अम्बिकापुर : सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी किशोरी की…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG : लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस का खतरा, 6 महीने में 40-50 मरीज सामने आए, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

अंबिकापुर : सरगुजा संभाग के जंगल से लगे इलाकों में लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

1 of 17