Jagdalpur

CG : डाक्टर बना हैवान, पहले लूटी इज्जत, अब लड़की के परिवार को धमका रहा, कलेक्टर – एसपी से लगायी गुहार

जगदलपुर : बास्तानार ब्लॉक की एक आदिवासी युवती के साथ इलाज के नाम पर दरिंदगी करने वाला झोला छाप डॉक्टर अब भी पीड़िता के लिए खतरा बना हुआ है। दिसंबर 2024 में पीड़िता ने आरोपी मोहन राव के खिलाफ अनाचार की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। लेकिन अब, जेल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे आरोपी के परिजन—पत्नी, पुत्र और पुत्री—पीड़िता और उसके परिवार को धमकाने में जुट गए हैं। आरोप है कि पीड़ित पक्ष को गाड़ी से कुचलने और नक्सलियों से हत्या करवाने तक की धमकी दी जा रही है।

बेल न देने की गुहार लेकर पीड़िता सर्व आदिवासी समाज के साथ कलेक्टर और एसपी से मिली। समाज ने स्पष्ट कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता और आरोपी की जमानत खारिज नहीं होती, तब तक वे न्यायालय के दरवाजे खटखटाते रहेंगे। पीड़िता का दर्द और बढ़ गया है, क्योंकि आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद उसे और उसके परिवार को लगातार डर और दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि अदालत पीड़िता की सुरक्षा और न्याय की मांग पर क्या रुख अपनाती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : घर वापसी का दौर जारी, फिर लोगों ने अपना सनातन धर्म, कहा – हमेशा रहा अपनी संस्कृति से दूर रहने का मलाल

जगदलपुर : शहर के विजय वार्ड में करीब 22 साल पहले धर्मांतरण कर चुके 3 परिवारों के…

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG : महिला कांग्रेस नेत्री के साथ CRPF जवानों ने की गंदी बात, FIR के बाद दोनों जवानों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

जगदलपुर : महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ ने दो सीआरपीएफ जवानों…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG : मधुमक्खी के हमले से बचने तालाब में लगा दी छलांग, डूबने से पिता-पुत्र की हुई मौत, 4 घंटे बाद निकल सका शव

जगदलपुर : जगदलपुर में मधुमक्खी के हमले में पिता-पुत्र की जान चली गयी। बताया जा…

1 of 3