Dhamtari

CG : तलाकशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर बनाता रहा हवस का शिकार, गर्भवती होने के बाद खुला दरिंदे की पोल

धमतरी : केरेगांव थाना क्षेत्र के कांटा कुर्रीडीह गांव में एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक वेदप्रकाश मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी वेदप्रकाश मंडावी ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर प्रेम संबंध बनाकर उसे शादी का भरोसा दिलाया। भरोसे की आड़ में युवक ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। जब उसने युवक से शादी करने को कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया और बात को टालने लगा।

शादी से इनकार और लगातार टालमटोल से परेशान होकर महिला ने अंततः केरेगांव थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG Breaking : शिक्षक भर्ती घोटाला, 16 साल पुराने केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, जानें पूरा मामला

धमतरी : शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 16 साल पुराने केस में तीन…

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 11