Balrampur

CG : डिलीवरी ब्वॉय ने छात्रा को फंसाया, फिर कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी पुलिस की टीम ने 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर शादी करने और फिर बलात्कार करने के मामले में आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राहुल गुप्ता है और वह डिलीवरी बॉय का काम करता था। इसी दौरान उसने कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा से अपनी पहचान बनाई और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। आरोपी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और शादी नहीं करने की बात से परेशान होकर छात्रा ने कुसमी थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Crime : शराबी युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, हवस मिटाने के लिए पार की सारी हदें, जानकर आपको भी लगेगा झटका

वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक…

CG : छात्रा जहर खाकर पहुंच गयी स्कूल, कक्षा में बेहोश होकर गिरी, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।…

1 of 10