Balod

CG : बहू ने सास को उतारा मौत के घाट …. कहने पर नाराज बहू ने सास को दे दी खौफनाक सजा …. मौके पर हुई मौत

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बहू ने सास के ताने से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतिका सास अपनी बहू का अक्सर बांझ कहकर ताने दिया करती थी। इस बात से नाराज बहू ने हंसिया से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात के वक्त मृतिका का बेटा और पति घर पर मौजूद नही थे। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की ये वारदात बालोद के ग्राम बघमरा की है। जानकारी के मुताबिक खिलेश्वरी देवांगन का विवाह 18 अप्रैल 2017 को बालोद जिले के ग्राम बघमरा में टिकेंद्र देवांगन से हुआ था। शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी विवाहिता की गोद सूनी रहने से सास-ससुर उससे नाराज रहते थे। बताया जा रहा है कि संतान नही होने की बात को लेकर अक्सर खिलेश्वरी देवांगन को उसकी सास बांझ कहकर ताने मारा करती थी। इस बात को लेकर कई बार परिवार में झगड़ा इतना बढ़ा कि मामला सामाजिक बैठक तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता काफी चिढ़चिढ़ी हो गयी थी। 10 जून को खिलेश्वरी के पति पति टिकेंद्र का जन्मदिन था। लिहाजा जन्मदिन मनाने के लिए टिकेंद्र एक दिन पहले ही विशाखापट्टनम चला गया था। खिलेश्वरी के ससुर सोनू देवांगन सुबह के वक्त अपनी बेटी सीमा देवांगन के यहां देवरी गए थे। इसी दौरान सास गीता देवांगन और बहू खिलेश्वरी के बीच एक बार फिर बहस हो गया। दोपहर के वक्त हुए इस बहस में सास गीता देवांगन ने एक बार फिर बहू को ताना मारते हुए बांझ कह दिया।

इस बात से नाराज खिलेश्वरी ने किचन में रखे हंसिया से अपनी सास पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद आरोपी खिलेश्वरी ने पड़ोसियों के घर जाकर उसकी सास द्वारा खुद को हंसिया से काट लेने की जानकारी दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदेह के आधार पर खिलेश्वरी देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मौके पर मिले साक्ष्य और सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बहू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : मासूम के दफन स्थल पर तंत्र – सामग्री मिलने से हड़कंप, छेड़छाड़ की आशंका पर जांच तेज, ग्रामीणों में आक्रोश

बालोद : जिले के बालोद में एक मासूम बच्ची के दफन स्थल से जुड़ी संदिग्ध परिस्थिति…

CG News : फर्जी अंगूठे से खड़ा किया 142 सिम का नेटवर्क, डिजिटल पहचान का बड़ा दुरुपयोग, आरोपी पर कसा शिकंजा

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला…

CG News : ईंट भट्ठे में हुआ दर्दनाक हादसा पानी टंकी में दबने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक मासूम गंभीर घायल

बालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में संचालित एक ईंट…

CG : खुद को बाबा बताने वाले शख्स के आश्रम में हुआ पाप, चेला ने लड़की के साथ किया कुकर्म, अब बाबा सहित तीन गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के एक बाबा के कुकर्मी चेले ने बड़ा कांड कर दिया है। आरोप है कि…

1 of 4