Raipur

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के ट्रेड टेस्ट की तिथियाँ घोषित 17 से 19 नवंबर तक रक्षित केन्द्र में होगा आयोजन

धमतरी : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ट्रेड टेस्ट की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके बाद अब पात्र अभ्यर्थियों के ट्रेड टेस्ट 17, 18 और 19 नवंबर 2025 को रक्षित केन्द्र, धमतरी में आयोजित किए जाएंगे।

जिला पुलिस बल में आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेडमेन) — इलेक्ट्रीशियन, टेलर, डी.आर., कुक, स्वीपर, धोबी, नाई एवं मोची पदों हेतु उम्मीदवार अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन इस टेस्ट में करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्रों पर समय से पहुँचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रेड टेस्ट राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों — रायपुर, धमतरी, दुर्ग, खैरागढ़, बिलासपुर, रायगढ़, अम्बिकापुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव — में तय किए गए स्थलों पर आयोजित होगा। यह परीक्षा अभ्यर्थियों की व्यावहारिक दक्षता की जांच के लिए ली जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को अपने ट्रेड से संबंधित वास्तविक कार्य कर अपनी योग्यता साबित करनी होती है।

धमतरी पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए पुलिस सेवा में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी पात्र उम्मीदवारों से तैयारी के साथ समय पर उपस्थित होने की अपील की।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • केवल पात्र अभ्यर्थी ही ट्रेड टेस्ट में सम्मिलित हो सकेंगे।
  • परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, समय-सारणी एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
  • अभ्यर्थी PET जिस जिले में दिए थे, उस जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी आवश्यक जानकारी हासिल करें।
  • उम्मीदवार परीक्षा स्थल पर समय से पूर्व पहुँचें और निर्धारित ड्रेस कोड एवं अनुशासन का पालन करें।

धमतरी पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह अवसर उनके पुलिस सेवा के सपने को साकार कर सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : पुलिस कस्टडी से दो आरोपी हथकड़ी समेत फरार मचा हड़कंप, …. इस मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के थाने से दो आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गये। बताया…

CG : पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता”

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक…

1 of 29