Durg

CG Crime : महिला की मिली सिर कुचली लाश, रेप और हत्या की जताई जा रही आशंका जांच मे जुटी पुलिस

दुर्ग : जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम दामोदा में शनिवार सुबह एक महिला का सिर कुचला शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। महिला की उम्र करीब 35 से 37 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खेत के पास महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की दिशा तय करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलवाया। पुलिस अब आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23