Bilashpur

CG Crime : घर के सामने दे रहा था गालियां, युवक की ईंट और हंसिये से निर्मम हत्या, शराब के नशे में दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अकलतरी में एक युवक की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घर की छत पर सो रहे युवक पर दो युवकों ने ईंट और धारदार हंसिये से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (नीम चौक निवासी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के सामने कथित रूप से गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद से नाराज होकर आरोपियों अमित कुमार सोनवानी और सुधीर सोनवानी ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि दोनों आरोपी देर रात गोलू भार्गव के घर की छत पर पहुंचे और उसके सिर एवं चेहरे पर पहले ईंट से हमला किया।

इसके बाद धारदार हंसिये से कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुछ ही देर में हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी अत्यधिक नशे की हालत में थे। इसलिए उनके होश में आने के बाद विस्तृत पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।

इलाके में दहशत का माहौल

गौरतलब है कि रतनपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के भीतर यह तीसरी हत्या की घटना है। लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Viral Video : CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर! छात्र को टक्कर मारकर कई फीट उछाला, फिर जो हुआ… वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सडक हादसा …

1 of 39