Bilashpur

CG Crime : शादी का भरोसा दिलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद किया इनकार, FIR दर्ज

बिलासपुर : जिले के तारबहार थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय NEET छात्रा ने मोहम्मद मुशलिम खान निवासी लोरमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

अनुपपुर निवासी पीड़िता जुलाई 2024 में कोचिंग के लिए बिलासपुर आई थी और विद्यानगर में किराये से रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा का कहना है कि सितंबर 2024 में युवक से पहचान हुई, इसके बाद उसने प्यार और शादी का भरोसा दिलाकर अक्टूबर 2024 से उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने लिखा है कि 11 सितंबर 2025 को भी युवक उसके कमरे पर आया और संबंध बनाया।

युवती ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और शादी करने को कहा, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकीनुमा व्यवहार किया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना तारबहार पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस आगे कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 36