Durg

CG Crime : महिला की अर्ध नग्न लाश​ मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या करने की आशंका

दुर्ग : भिलाई के कुम्हारी में एक अज्ञात महिला की अर्ध नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह शव करीब 4 दिन पुराना है। महिला का शव कुम्हारी के कैवल्य धाम के पास एक खेत में मिला है। महिला की उम्र तकरीबन 45 साल है। FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के परसदा गांव में कैवल्य धाम के पीछे खेत में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

रेप के बाद हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में लाश काफी पुरानी लग रही है, जिससे महिला की पहचान और भी मुश्किल हो गई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि महिला की पहचान हो सके। अर्धनग्न लाश मिलने से इस बात की भी आशंका है कि महिला के साथ रेप के बाद हत्या का मामला भी हो सकता है। बहरहाल ये बात जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। फॉरेंसिक टीम की बारीकी से जांच के बाद पता चला है कि महिला की लाश लगभग 4 दिन पुरानी है। महिला की उम्र अनुमानित 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

महिला की शिनाख्ती के लिए हर संभव प्रयास

पुलिस इस मामले में दुर्ग और रायपुर क्षेत्र के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस महिला की पहचान का प्रयास कर रही है। कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। महिला की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही महिला की पहचान होने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23