Durg

CG Crime News : शहर में सनसनीखेज हत्या : अज्ञात युवक की पत्थर से कुचलकर की गई हत्या जांच मे जुटी पुलिस

दुर्ग : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा पंचशील नगर में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। घटना स्थल पर खून से सना बड़ा पत्थर और एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पुलिस का बयान

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23