Kondagaon

CG Crime : छत्तीसगढ़ में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जंगल में की पति की हत्या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव

कोण्डागांव : जिले की पुलिस ने एक अज्ञात शव की गुत्थी को सुलझाकर एक ऐसे प्रेम-प्रसंग से पर्दा उठाया है। जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला जितना दिलचस्प है, उतना ही चौंकाने वाला भी, क्योंकि इस पूरे हत्याकांड की गुत्थी एक अधजली पर्ची ने सुलझाई, जो मृतक की जेब में रह गई थी। मामला 30 जून का है, जब मगेदा के जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ।

थाना माकड़ी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। शव की पहचान कठिन थी, लेकिन जेब में मिली पीले रंग की अधजली एंटी-रेबीज पर्ची ने इस केस की दिशा ही बदल दी। पर्ची पर लिखा नाम धर्मवीर नेताम लिखा था, पुलिस ने पर्ची के आधार पर तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से संपर्क किया, जहाँ से मृतक की पहचान धर्मवीर नेताम निवासी नगरी जिला धमतरी, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई और उसकी पत्नी रवीना नागरची से पूछताछ की गई।

मृतक की पत्नी रवीना के साथ मिलकर रचा घातक षड्यंत्र

जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टॉवर लोकेशन और साइबर टीम की मदद से हत्या की साजिश बेनकाब होने लगी। मोबाइल डेटा से यह खुलासा हुआ कि मृतक का दोस्त विदेश मरकाम, जो उसकी बीमारी के समय उसे अस्पताल से अपने साथ ले गया था। उसी ने मृतक की पत्नी रवीना के साथ मिलकर यह घातक षड्यंत्र रचा।

हत्या की रात धर्मवीर को बार-बार शराब पिलाई गई और फिर सुनसान जंगल में क्रिकेट बैट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दूसरे दिन की सुबह दो लीटर पेट्रोल और माचिस से शव को जलाने की कोशिश की गई, ताकि पहचान मिटाई जा सके। लेकिन प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था, जंगल में हो रही तेज बारिश ने शव को पूरी तरह जलने से रोक दिया और यही सुराग पुलिस के लिए वरदान बन गया।

आरोपी प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

कोण्डागांव पुलिस की विशेष टीम ने सूझबूझ और तकनीकी मदद से दोनों आरोपियों विदेश मरकाम (30) निवासी ग्राम कंडेतरा थाना कुदई जिला नवरंगपुर उड़ीसा और विदेश गागरची उर्फ रवीना नागेश (23) निवासी उमरगांव थाना सिहावा जिला धमतरी हाल पता ग्राम कुकरेल थाना केरेगांव थाना नगरी जिला धमतरी, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और एसडीओपी रूपेश कुमार के नेतृत्व में की गई। साइबर सेल और माकड़ी थाना स्टाफ की सूझबूझ और मेहनत ने इस जघन्य अपराध को बेनकाब कर दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG News : इलाज के लिए निकली महिला जनपद पंचायत सदस्य लापता, 8 दिन से स्विच ऑफ है फोन, पुलिस तलाश में जुटी

कोंडागांव : जिले के फरसगांव जनपद पंचायत की सदस्य रैयमती कोर्राम 45 वर्ष के अचानक…

CG Breaking : मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के…

1 of 6