Jashpur

CG Crime : डबल मर्डर डेम में मिली दो युवकों की लाश, अचानक हो गए थे घर से गायब, फिर …. इस हालत में

जशपुर : जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुमला थाना क्षेत्र के कोल्हेनझरिया स्थित कागजपुड़ा डेम के पास झाड़ियों में दो युवकों के सड़े-गले शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान विलियम कुजूर और दिलीप खड़िया के रूप में हुई है, जो पिछले पांच दिनों से लापता थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत और सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Suspended : स्कूली बच्चे को सांप ने डंसा, कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक को किया निलंबित

जशपुर : जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रभारी अधीक्षक, शासकीय अनुसूचित जनजाति…

CG News : मंडप सजा, बारात पहुंची … फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला…

1 of 7