Durg

CG Crime : युवक से क्लिनीक में डाक्टर ने किया गंदा काम, POCSO में दर्ज FIR के बाद हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर-पेशेंट के भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार हिसीकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

चेकअप के बहाने अलग कमरे में ले गया

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचा था। आरोप है कि जांच के दौरान डॉक्टर उसे चेकअप के बहाने एक अलग कमरे में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील हरकत की और निजी अंगों को अनुचित तरीके से छुआ।

दोस्तों को बताई आपबीती, फिर थाने पहुंचे परिजन

घटना के बाद किशोर काफी घबरा गया। उसने सबसे पहले अपने दोस्तों को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन तत्काल पद्मनाभपुर थाने पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

POCSO एक्ट के तहत FIR, डॉक्टर गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की। नाबालिग के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर डॉक्टर सुधीर कुमार हिसीकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर पहले भी अवैध गर्भपात से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23