Bilashpur

CG Crime : बीबी को I Love U बोला, तो साला ने जीजा को बेदम पीटा, थाने में दर्ज हुई साले पर FIR, जानिये पूरा मामला

बिलासपुर : बिलासपुर जिले से एक बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है।  एक युवक अपनी पत्नीको लेने ससुराल गया था, जहां उसने अपनी पत्नी को आई लव यू कहा और घर चलने की बात कही। इस पर उसका साला भड़क गया और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने जीजा की पिटाई कर दी। सीपत पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा का है। जानकारी के अनुसार ग्राम परसाही निवासी मदन लाल राजगीर ड्रायवरी का काम करता है। उसने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 19 मई की शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्त रोशन दास के साथ पत्नी सरस्वती को लेने उसके मायके ग्राम नरगोड़ा गया था। पीड़ित के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और उसे वापस घर ले जाने आया है। इसी दौरान उसका साला संतोष गढ़वाल वहां पहुंच गया। आरोप है कि संतोष अपने साथ अमर और कमल नामक दो अन्य युवकों को भी लेकर आया था।

मदन लाल का आरोप है कि तीनों ने कहा कि वे अपनी बहन को उसके साथ नहीं भेजेंगे। इसके बाद विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई। विरोध करने पर आरोपितों ने हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद घायल युवक ने किसी तरह सीपत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संतोष गढ़वाल, अमर और कमल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों से पूछताछ की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 31