Gaurela - Pendra - Marwahi

CG Crime : बैंक से नोट निकालकर लौट रहे शिक्षक के साथ बड़ी घटना, आधे रास्ते में बदमाशों ने कर दिया नोटों से भरा बैग गायब

पेंड्रा : दिनदहाड़े शिक्षक के साथ बड़ी घटना हो गयी। बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे शिक्षक उठाईगिरी का शिकार हो गये। घटना को लेकर शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पेंड्रा शहर की है, जहां दिनदहाड़े बीच बाजार एक बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। बाइक सवार शिक्षक नेवल दास कवर निवासी मासुलढांड रूमगा से 35 हजार रुपए की नकदी गाय हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक नेवल दास कवर सोमवार सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा से 35 हजार रुपए की नकदी निकाली थी। बैंक से पैसे निकालने के बाद वे अपनी बाइक से वापस घर की ओर रवाना हुए। उन्होंने नकदी बाइक की डिक्की में रखी हुई थी। वो बीच रास्ते में कुछ काम से अपनी बाइक को खड़ी कर सामान लाने गये, इसी बीच शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में उनकी बाइक की डिक्की अज्ञात चोरों ने तोड़ दी और नकदी निकालकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि शिक्षक को इसका अंदाजा तब हुआ जब वे गाड़ी तक लौटे और डिक्की टूटी हुई पाई।

घटनास्थल पर पुलिस की टीम

सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही साइबर सेल की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ित शिक्षक नेवल दास कवर ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैंक से सीधे घर जाने के दौरान ही यह वारदात हुई। चूंकि उन्होंने डिक्की में नकदी रखी थी, इसीलिए चोरों ने मौका पाकर पूरी रकम पार कर दी।

लोगों में आक्रोश और चिंता

इस घटना ने पेंड्रा शहर के लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों पैदा कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस तरह की वारदात ने लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त और निगरानी की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

पुलिस का बयान

पेंड्रा पुलिस ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और चोरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : जिला जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी 8 घंटे बाद गिरफ्तार, जेल की दीवार फांदकर हुआ था फरार

पेंड्रा : पेंड्रारोड जिला जेल से दुष्कर्म के मामले में बंद एक कैदी के फरार होने…

CG News : दशगात्र के कार्यक्रम में तलवार से किया था हमला, अब कोर्ट ने सुनायी पिता-पुत्र को 10-10 की सजा

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में न्यायालय…

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

1 of 5