Narayanpur

CG Crime : 11 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर : जिले में 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म -हत्या का मामला सामने आया है। 31 दिसंबर की शाम आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ खेत ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया फिर लड़की किसी को बता ना दें इस डर से खेत में रखे कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी संजू कुमेटी (22 साल) ने हत्या के बाद शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया था। 4 दिन बाद गांव वालों ने लाश देखी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग नारायणपुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी। लड़की के घर वाले सल्फी बेचते थे, आरोपी संजू कुमेटी अक्सर घर में सल्फी लेने आया करता था। इस दौरान ही लड़की से उसकी पहचान हुई थी। 31 दिसंबर से नाबालिग घर से लापता थी। परिवार के सदस्य उसे यहां-वहां ढूंढते रहे। उसका पता नहीं चला। फिर 4 जनवरी को गांव के ही एक खेत में नाबालिग की लाश मिली। कपड़े फटे हुए थे, शरीर पर चोट के निशान थे।

वहीं गांव वालों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद जवानों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

परिचित के युवक ने ही की वारदात

पुलिस को पता चला कि, नाबालिग एक युवक संजू कुमेटी से संपर्क में थी। अंतिम बार भी उसी के साथ देखा गया था। जिसके बाद शक के आधार पर 5 जनवरी को उसे हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने रेप कर हत्या करने का राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला।

आरोपी को भेजा गया जेल

वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है। नारायणपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : शिक्षक ने कलंकित किया अपना पेशा “गला रेतकर पत्नी की ली जान, चार पत्नियों की है चौंकाने वाली कहानी”

नारायणपुर : शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला शिक्षक खुद बन गया हत्यारा। नारायणपुर जिले…

CG News: पूरी होगी छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों की मांग? पूर्णकालिक नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने को लेकर निकाली रैली

नारायणपुर : नारायणपुर जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपनी पूर्णकालिक नियुक्ति और…

CG News : पेशाब में थी जलन की शिकायत …. झोलाछाप डॉक्टर ने गुप्तांग में पहना दी अंगूठी, जाने फिर क्या हुआ

नारायणपुर : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज और उनका परामर्श किसी मरीज के लिए किस तरह जी…

CG : 5 ग्रामीणों की मौत, 25 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री बोले – जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग…

CG : सप्ताह के भीतर दूसरे जवान ने उठाया आत्मघाती कदम कैंप में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली ….. मौके पर मौत

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुूरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली…

1 of 2