Dhamtari

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, एक साथ 40 मौतों से दहल गया इलाका, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग

धमतरी : छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन अलग-अलग जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम डूमरपाली में आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों की मेहनत और आजीविका का बड़ा सहारा पलभर में खत्म हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पशुपालक परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को मौसम अचानक बदला और मगरलोड विकासखंड के ग्राम डूमरपाली में तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई।

राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालक गांव के पास डेरा डालकर अपने पशुओं के साथ ठहरे हुए थे। बारिश और खराब मौसम को देखते हुए पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें एक जगह इकट्ठा किया गया था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यही सावधानी इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी।

दहशत में लोग

बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर 39 भेड़ों और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। देखते ही देखते पशुपालकों के सामने उनकी रोजी-रोटी का सहारा खत्म हो गया घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी गई।

लाखों का नुकसान, परिवार सदमे में

बताया जा रहा है कि मृत सभी पशु राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों के थे, जो अपने पशुओं के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर जीवनयापन करते हैं एक साथ 40 पशुओं की मौत से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पशुपालक परिवार सदमे में हैं और शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मगरलोड के डूमरपाली गांव में आकाशीय बिजली का यह कहर राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों के लिए जीवनभर का दर्द बन गया है। एक झटके में 40 पशुओं की मौत ने उनकी आजीविका पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अब सभी की नजर प्रशासन से मिलने वाली सहायता और राहत पर टिकी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : अब सिर्फ जेल नहीं … ड्रग माफियाओं की संपत्ति पर भी वार, पुलिस ने ₹35 लाख से ज्यादा की संपत्ति की फ्रीज

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने अब तक का सबसे…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

1 of 10