ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ मे पहाड़ से टकराया प्राइवेट विमान, SSP लाल उमेंद मौके पर रवाना देखे पूरा वीडियो

जशपुर : जशपुर जिले के आरा पहाड़ से एक प्राइवेट विमान टकराने की बड़ी घटना सामने आई है। विमान के टकराने के बाद पहाड़ से आग की लपटें उठ रही हैं और धुआं दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। जशपुर-नारायणपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है, जहां विमान सीधे पहाड़ से टकरा गया।

प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया

स्थानीय लोगों द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आग की लपटें साफ दिख रही हैं। वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र में धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आ रहा है।

SSP लाल उमेंद भी मौके के लिए रवाना

SSP लाल उमेंद सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच रहे हैं। रेस्क्यू और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अभी तक विमान में सवार लोगों की संख्या या हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहा है। अधिक जानकारी और आधिकारिक बयान के लिए इंतजार किया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

Breaking News : स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा मोल्टन आयरन, अब तक 8 लोगों की मौत

विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिघला हुआ…

1 of 23