Raigarh

CG Breaking News : इस्पात प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे; मची अफरा – तफरी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा इलाके में स्थित फैक्ट्री के फर्नेस में अचानक रिसाव होने के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे की चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल 2 मजदूरों को चिंताजनक हालत में रायपुर रिफर किया गया है। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। इसी दौरान फर्नेस में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अचानक विस्फोट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में अमरेश कुमार (35), रामनाथ, उजेन्द्र और फिरोज घायल हुए हैं। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उद्योग प्रबंधन के अधिकारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने बताया कि हादसे में घायल चारों श्रमिक करीब 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। इनमें से एक श्रमिक का हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है।

जांच के लिए रवाना हुई टीम

हादसे के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए रवाना कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फर्नेस में रिसाव के कारण यह दुर्घटना हुई है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है और उनका उपचार जारी है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

CG News : अश्लील मैसेज विवाद में नया मोड़ छात्रा का कथित वीडियो वायरल, ₹2.5 लाख मांगने का दावा, जांच में नया एंगल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और छात्रा…

1 of 11