Khairagarh - Chuikhadan

CG Breaking : बटालियन कैंप में मर्डर, CAF जवान को साथी ने मारी गोली

खैरागढ़ : खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़-लांजी मार्ग पर स्थित बटालियन कैंप में तैनात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह 17वीं सीएफ बटालियन में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने वाला जवान भी उसी कैंप में तैनात था और मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG : अंतरजातीय विवाह पर वकील दंपती का सामाजिक बहिष्कार! 35 हजार की वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

खैरागढ़ : कानून की पैरवी करने वाला एक अधिवक्ता दंपती अब खुद न्याय की गुहार लगाने…

1 of 4