Surajpur

CG Breaking : आज से नहीं बिकेगी शराब …. दो दिनों तक बंद रहेगी मदिरा दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल मैनपाट में आज से तीन दिनों के लिए शराब दुकानें बंद रहेगी। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 7 जुलाई से 9 जुलाई के दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी।

क्यों बंद रहेगी मदिरा दुकानें?

दरअसल आज से छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भाजपा के सांसदों और विधायकों का कल से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होने जा रहा है। शिविर का उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। तो वहीं 9 जुलाई को समापन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

शिविर ने 12 सत्रों का आयोजन

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को डेढ़ साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में मैनपाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। शिविर में लगभग 12 सत्र होंगे। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष का सम्बोधन होगा।

विपक्ष ने बताया ‘नौटंकी’

सत्र में जो वर्तमान सरकार की योजनाओं, वर्तमान जन प्रतिनिधियों का दायित्व, प्रदेश संगठन के कार्य, डबल इंजन सरकार की महत्वपूर्ण काम के साथ ही भाजपा को लेकर आम जनों में विश्वास जैसे अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण शिविर में BJP सांसदों और विधायकों के व्यवहार आम जनों के अनुरूप प्रदर्शित हो यह निर्देश भी दिए जाएंगे। हालांकि विपक्ष कांग्रेस भाजपा की प्रशिक्षण शिविर को नौटंकी बता रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में…

CG : डबल मर्डर केस में चार आरोपी दोषी, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में कुलदीप साहू को 10 साल की सजा

सूरजपुर : सूरजपुर के चर्चित प्रधान आरक्षक परिवार डबल मर्डर केस में फास्ट ट्रैक…

1 of 12